युवक की हत्या का आरोपी मनाली से गिरफ्तार : आरोपी पर पहले भी दर्ज 14 FIR

by

एएम नाथ । मनाली / नई दिल्ली : अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर स्थित भूमिया चौक के पास गोली मारकर निखिल नागर नामक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के न्यू मनाली स्थित बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। आरोपित अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण मदनगीर का ही रहने वाला है।

क्या है  मामला?.. वर्ष 2021 में उसके चचेरे भाई कुणाल की हत्या हो गई थी। मामला अंबेडकर नगर थाने में दर्ज था, जिसमें कथित तौर पर निखिल नगर भी आरोपित था। उसी हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित अभिषेक ने अपने साथी के साथ मिलकर निखिल को मौत के घाट उतार दिया था।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक नौ मार्च मदनगीर, जी-ब्लाक, भूमिया चौक के पास गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली थी, जिसमें निखिल नागर नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंबेडकर नगर थाने में बीएनएस की धारा 103 (1), 3(5) के तहत और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान सह-आरोपित राहुल उर्फ इशू को टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। वह अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश और कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व टीम गठित की गई।

तकनीकी जानकारी के आधार पर उसके हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में होने का पता लगा। टीम 27 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के न्यू मनाली स्थित बस स्टैंड के पास पहुंची और आरोपित को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने भाई के बदला लेने के लिए निखिल की हत्या की थी।

इसके अलावा अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के इरादे से जमानत हासिल की थी और सुनियोजित हत्याओं की योजना बनाई थी। उसे अपने एक साथी से आर्थिक मदद भी मिली थी। उस पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लू, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत वर्षा व तूफान से क्षतिग्रस्त हुई दो स्कूलों की सुरक्षा दीवारें।

पट्टा मेहलोग,24 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों हुई वर्षा व भारी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। तूफान से कुठाड़, पट्टा, गोयला व चंडी क्षेत्र में जहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा

एएम नाथ। हमीरपुर 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीफार्मा आयुर्वेद के लिए रोजगार का अवसर

हमीरपुर 16 दिसंबर :  जिला मुख्यालय के निकट कोट-चौरी सड़क पर गांव कुनाना में स्थापित एक इकाई टीजीजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। आयुर्वेद में बी-फार्मा या...
Translate »
error: Content is protected !!