युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

by

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता उस समय चला जब राहगीर ने नौजवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी इलाके में रहने वाला दिनेश कुमार लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके की हत्या कब और किसने की? वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती

गढ़शंकर : राजपूत सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों की एक बैठक राजपूत सभा भवन में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि 9 मई 1540 को शिरोमणि कौमी महानायक वीर सपूत महाराणा प्रताप का जन्म...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव : चब्बेवाल विधानसभा हल्का में भाजपा प्रत्याषी की जीत के लिए कार्यकर्ता कस लें कमर – खन्ना

खन्ना ने हल्का चब्बेवाल में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जोश होशियारपुर 18 नवम्बर :   पंजाब में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!