युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार थाना प्रमुख गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सैलां कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े बेटे करणवीर सिंह उम्र करीब 24 साल की सगाई 15.05.2022 को कस्बा टांडा, जिला होशियारपुर में नवजोत कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी बुर्ज अराईया, थाना किला लाल सिंह, जिला बटाला के साथ हुई थी। इस सगाई का सारा खर्च करीब 50,000 रुपए मैंने किया था और यह रिश्ता लखविंदर सिंह और उसकी पत्नी बेवी निवासी जुहरा, थाना भोगपुर, जिला जालंधर देहात ने बिचौलिया बनकर तय करवाया था। उन्होंने बताया कि नवजोत कौर ने आईलेट्स की हुई थी, जिसमें 6.5 बैंड थे, हमारा उनसे मौखिक समझौता हुआ था कि लड़की नवजोत कौर विदेश कनाडा जाएगी और आपके बेटे करणवीर सिंह को भी कनाडा ले जाएगी। उन्होंने बताया कि लड़की नवजोत कौर को विदेश कनाडा भेजने में हमारा करीब 26-27 लाख रुपए खर्च हुआ था। न तो उसका बेटा विदेश गया और न ही उन्होंने उसके पैसे वापस किए। जिस पर उसका बेटा हॉस्टल में रहने लगा और 19/20 जून की रात को उसने कोई जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बेटे ने नवजोत कौर पुत्री बलविंदर सिंह, पब्जोत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, राजविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी बुर्ज अराईया, थाना किला लाल सिंह, जिला बटाला, लखविंदर सिंह व उसकी पत्नी बेवी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
article-image
पंजाब

पुराने विधार्थियों ने कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन को सौंपा तीन लाख का चैक

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के पुराने विधार्थियों दुारा कालेज के विकास के लिए कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन के लिए तीन लाख की सहायता राशि प्रदान की। अैलूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बब्बर अकाली मेमोरियल

गढ़शंकर – खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग की ओर से ‘सतत विकास के लिए जल संचयन की विधि और चुनौतियाँ’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन सचिव डॉ. कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!