युवकों की संदिग्ध हालात में गई जान : चिट्टे से मौत की जताई जा रही आशंका

by

एएम नाथ । बिलासपुर : विलासपुर जिले में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका जताई है कि दोनों युवकों की जान चिट्टा  के सेवन से हुई है। युवकों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चार-चार केस दर्ज हैं।

ऐसे में जाना जा रहा है कि दोनों ने नशे का सेवन किया होगा। उधर, पुलिस का कहना है कि एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पोड़तमटीम की रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत की असल वजह सामने आएगी। दूसरे युवक की मौत मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिन युवकों की मौत हुई है, उनमें से एक युवक दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। एक युवक ने घुमारवीं अस्पताल और दूसरे ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं शहर के साथ लगते सिल्ह गांव निवासी 39 वर्षीय युवक को शनिवार सवेरे चार बजे बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया गया।

परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को डेढ़ माह पहले पुलिस ने 5.60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था और दो दिन पहले यानी 29 मई को ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत चिट्टे से सेवन से हुई है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब

महिला ने लगाए जेठ पर अशलील हरकतें व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के गांव स्तनोर की एक महिला ने अपने सगे जेठ पर अशलील हरकतें करने व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कारवाई की मांग...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PHD की प्रवेश परीक्षा: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में अब नहीं देनी होगी .. नेट स्कोर और इंटरव्यू के धार पर बनेगी मेरिट

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब पीएचडी में प्रवेश के लिए अपने स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाएगा। नेट के स्कोर में से 70 और साक्षात्कार के 30 अंक में से प्राप्तांक की मेरिट...
Translate »
error: Content is protected !!