युवकों ने रची थी एटीएम लूट की साजिश : मानसा पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े, 20 लाख जब्त

by

मानसा : पंजाब के मानसा में उपमंडल सरदूलगढ़ के कस्बा झुनीर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पंजाब और हरियाणा के युवकों द्वारा बनाई गई सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया एटीएम और बड़ी मात्रा में नगदी बरामद करने का दावा किया है।

जिला पुलिस प्रमुख भागीरथ सिंह मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 31 मार्च की रात अज्ञात आरोपितों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बैंक के एटीएम का शटर तोड़कर मशीन को उखाड़ लिया था। बैंक अभिलेखों के अनुसार, एटीएम में उस समय 33 लाख 28 हजार रुपये की राशि मौजूद थी। इस संबंध में थाना झुनीर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपितों की पहचान कर उन्हें काबू किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में तीन पटियाला जिले, एक हरियाणा के सोनीपत और एक सरदूलगढ़ क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के बाद उनके कब्जे से 20 लाख 60 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

वारदात से पहले की रेकी व प्लानिंग

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने इस वारदात की योजना पहले से तैयार की थी। वे वारदात से पहले एटीएम की रेकी करते थे और आसपास लगे निगरानी यंत्रों की दिशा को सीमित कर देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, वे एटीएम के अंदर लगे कैमरों पर भी स्प्रे कर देते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित वारदात के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट बदल लेते थे, ताकि पकड़ में न आएं। इसके अलावा वे किसी भी प्रकार के आधुनिक संचार उपकरण का उपयोग नहीं करते थे, जिससे उनकी लोकेशन का पता न लगाया जा सके।

एटीएम के हिस्से किए गए बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने नहर से एटीएम मशीन के हिस्से भी बरामद किए हैं। कुछ आरोपितों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का परिणाम 100% रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं के परिणामों में किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन डॉ. महिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा विशेष मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस...
article-image
पंजाब

4 स्कूली शिक्षक सस्पेंड; बाकी की पहचान के आदेश – हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के लिए एक निदेशालय बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध करने पर शनिवार को शिमला में चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े चार शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!