युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट चैक कर के नाजायज वोटें कटवानी चाहिए तथा जायज वोटरों की वोट वोटर लिस्ट में दर्ज करवानी चाहिए। उन्होनें कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज हुई है।उन्होनें कहा कि भाजपा वोट चोरी के सहारे लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस वोट चोरी के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रखेगी। इस अवसर पर रोहित पोसी, मनजिंदर सिंह, साहिल, आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे बेटे को ड्रग्स की लत थी : आरोपों पर पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने दिया जवाब

पंचकूला :  पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। सहारनपुर के अपने पैतृक गांव हरडा खेड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!