युवा खेल भलाई बोर्ड में की गई कोचों की नियुकित – वालिया

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल‌ भलाई बोर्ड की ओर से फाइटर स्पोर्ट्स जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा खेल भलाई बोर्ड में सुखदीप सिंह बाजवा, अवधेश कुमार और सूरज कुमार को वुशू कोच नियुकित किया। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और इंवेट मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य संतोख सिंह बंसरा ने नए नियुक्त कोचों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाऐं दीं। अध्यक्ष राजीव वालिया ने नियुक्त हुऐ नए कोचों को कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन एंवम ईमानदारी से निभाएं और खिलाड़ियों को अच्छी सिखलाई दें ताकि वह अच्छा खिलाड़ी बन सके और खेलों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से हर सप्ताह अलग अलग खेलों से जुड़ें इंवेट करवाऐ जाए गए ताकि बच्चे बढ़ चढ़ कर अपनी खेलों में रुचि दिखा सकें‌। इस अवसर पर जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, रमन कुमार, प्रदीप बजाज, प्रथम प्रीत सिंह, बंरिदर बरिड आदि शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी द्वारा सोसायटी द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की दी जानकारी

गढ़शंकर :  सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर महत्वपूर्ण सभा बैठक सोसायटी अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में गढ़शंकर में आयोजित की गई। जिसमें हरवेल सिंह सैनी ने  सभी सदस्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को...
article-image
पंजाब

खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
Translate »
error: Content is protected !!