युवाओं की भूमिका संगठन की रीढ़ : जय राम ठाकुर….बोले, वन बूथ टेन यूथ अभियान से हर बूथ पर बढ़त का लक्ष्य

by

संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सुंदरनगर/मण्डी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए। औपचारिक परिचय के साथ ही उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के कार्यकलापों के साथ-साथ भावी चुनाव से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने वन बूथ टेन यूथ अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। बूथ पर काम कर रहा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होता है। चुनाव में प्रचंड जनादेश की नींव “अपना बूथ सबसे मजबूत” के लक्ष्य से ही हासिल होती है। सुक्खू सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज मुखर करनी हो या पूर्व सरकार की उपलब्धियां तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रचार प्रसार सभी कामों में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है और भाजपा युवा मोर्चा इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठन विस्तार में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विचारधारा के वाहक बनकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ संगठन के कार्यों को और गति देगा तथा भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। इस मौके पर उनके साथ नाचन विधायक विनोद कुमार, भाजपा की महामंत्री पायल वैद्य, संजीव कटवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सन्नी शुक्ला, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सुशील कटसोली, शाश्वत कपूर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, अजय ठाकुर और युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10.50 लाख की ठगे : साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

गढ़शंकर :  गांव सेखोवाल के सेवानिवृत सैनिक से साइबर ठगों ने मात्र आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार ठग लिए। बीत क्षेत्र के सखोवाल गांव के रमेश शर्मा (जो भारतीय सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन हिमाचल-समृद्ध हिमाचल का सपना होगा साकार – सरकार कर रही निरंतर प्रयासः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित राणा। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर तथा 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने के लिए झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

 दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन सरकार के पास विकास के काम गिनाने के लिए है ही नहीं आनन फानन में विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष का सामना करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कश्मीरी लाल ने Bjp को कहा अलविदा…. पंचायत चुनाव में हर बार मेरे साथ धोखा हुआ : कश्मीरी दून भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान

नेताओं द्वारा की गई मेरी अनदेखी बददी, 25 जून (तारा) : भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के लगातार तीन बार से महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान ने अपने तमाम पदों से त्याग पत्र दे दिया...
Translate »
error: Content is protected !!