युवाओं के हाथों में है देश का भविष्य: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने युवक सेवाएं विभाग व पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से करवाए गए रैड रन मैराथन को दी हरी झंडी
– पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को तीन, दो व एक हजार रुपए के पुरस्कार से किया गया सम्मानित
होशियारपुर, 10 अगस्त:
युवक सेवाएं विभाग पंजाब व पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से आज आई.के गुजराल पी.टी.यू कैंपस होशियारपुर में सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली के नेतृत्व में रैड रन मैराथन का आयोजन किया गया। एच.आई.वी व नशे के बुरे प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैड रन मैराथान को मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैड रन मैराथन मुकाबला 5 किलोमीटर करवाया गया, जिसमें 200 से अधिक रैन रीबन क्लबों के वालंटियरों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युवाओं के हाथों में ही देश का भविष्य है। इस लिए देश के युवाओं का शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। उन्होंने नौजवानों को कहा कि वर्तमान में नशे के साथ-साथ एड्स के प्रति भी जागरुकता बहुत जरुरी है और इसलिए नौजवान सर्तकता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नौजवानों के सर्वांगीण विकास को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग को निर्देश दिए कि वे रैड रिबन व यूथ क्लबों में एड्स व नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम इसी तरह जारी रखें। इस मौके पर उन्होंने मैराथन के विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर पहले स्थान पर आने वाले सरकारी कालेज होशियारपुर के सूरज, दूसरे स्थान पर आने वाले जी.के.एस.एम सरकारी कालेज टांडा के सिमरन व तीसरे स्थान पर आने वाले पंडित जे.आर बहुतकनीकी कालेज के कुलजीत पाल को क्रमवार तीन हजार, दो हजार व एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डायरेक्टर प्रो. वाई. एस. बराड़, अकादमिक कोआर्डिनेटर एस. के माहला, रैड रिबन क्लब के इंचार्ज डा. कुलविंदर सिंह परमार, डा. बृजेश, डा. अमित हांडा, प्रो. विजय कुमार, डा. रंजना गुप्ता, प्रो. जगदीप सिंह, डा. रिंकू वालिया, रजिंदर सिंह, पुनीत कुमार, कुलविंदर कौर, कुलवीर, युद्ध चंद व सोनिया भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Alka Meena, IPS: Driving Ethical

Chandigarh/Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha , Jan.29 : Under the dynamic leadership of DGP Gaurav Yadav, Punjab Police is witnessing a paradigm shift towards ethical policing, modernization, and public trust-building. At the forefront of this transformation...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत निवासियों ने खुरालगढ़ जाने वाली संगत के लिए लगाया लंगर

गढ़शंकर : श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जाने वाली संगत के लिए गांव...
पंजाब

65 उम्मीदवारों के लिए 12 लाख 87 हजार 837 वोटर करेंगे वोट के अधिकार का प्रयोग

स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान के लिए 1563 पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए हुई रवाना 7744 पोलिंग स्टाफ वोट प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए निभाएगा अहम भूमिका, जिला चुनाव अधिकारी ने बढ़ाया...
article-image
पंजाब

शहीदी समागम की तैयारियों को लेकर बैठक : 29 दिसंबर को होने वाले गुरमत समागम के संबंध में की समीक्षा

गढ़शंकर,  26 दिसम्बर :  आज खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पास शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में बनाए जा रहे गुरूद्वारा में एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!