यू.ऐस. से डिपोर्ट पंजाबियों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर पर करवा ई और इनके पुनर्वास का प्रबंध करे पंजाब सरकार : पूर्व सांसद खन्ना

by

खन्ना ने कहा, हमेशा कानूनी विधि से और सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से जाएं विदेश
होशियारपुर 7 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यू.ऐस. से डिपोर्ट होकर आये लोग लाखों रुपये खर्च कर विदेश गए थे जो कि गैर पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंस कर अपना समय और पैसा बर्बाद कर चुके हैं। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि यू.ऐस. से डिपोर्ट होकर आये इन पंजाबियों को विदेश भेजने वाले ट्रेवल एजेंटों के विरुद्ध करवाई करे।खन्ना ने कहा कि आजकल लोगों में विदेश जाने का चलन जोरों पर है जिसके चलते लोग गैरपंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंसकर गैरकानूनी विधि से विदेश जाते हैं जिस कारण उन्हें विदेशों में भारी परेशानी, आर्थिक नुक्सान, विदेशों में जेल तथा कई लोगों को तो अपनी जिंदगियों से हाथ धोना पद जाता है। खन्ना ने लोगों से अपील की कि हमेशा सरकार से पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से और कानूनी विधि अनुसार ही विदेश जाएं। खन्ना ने कहा कि अब पंजाब सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि डिपोर्ट होकर आये पंजाबियों के पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ :   पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने...
article-image
पंजाब

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बरनाला, 30 अक्तूबर :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूजा निवासी गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः वीरेंद्र कंवर

जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
पंजाब

हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर प्रणव कृपाल ने लगवाई स्ट्रीट लाइट्स

गढ़शंकार : युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने आज पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर गढ़शंकर शहर में नए जुड़े मोहल्ले आदर्श नगर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की शुरूआत की|...
Translate »
error: Content is protected !!