यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों के लिए डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया हैल्पलाइन नंबर, हैल्पलाइन नंबर 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है जानकारी

by

होशियारपुर 25 फरवरी:
यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ने शुक्रवार को दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि वहां फंसे जिले के लोगों की जानकारी एकत्र कर राज्य सरकार के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना प्रदान की जा सके।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले से संबंधित यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की सूचना हैल्पलाइन नंबरों 01882-22031 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह सूचना इस लिए एकत्र की जा रही है, ताकि यह सूचना मांगे जाने पर राज्य सरकार के माध्यम से विदेश मंत्रालय को समय पर मुहैया करवाई जा सके व किसी प्रकार की देरी न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा कि जिले से संबंधित जिन लोगों के पारिवारिक सदस्य यूक्रेन में फंसे हैं, वेे इस हैल्पलाइन नंबर के अलावा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कमरा नंबर 105 में कामकाज के समय के दौरान भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी में लोग यूक्रेन गए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट संख्या, विश्वविद्यालय/कालेज का नाम, यूक्रेन में उनका स्थान आदि सहित अधिकतम जानकारी साझा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर मौलाना ने जारी किया फतवा : निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाए सवाल, विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई है दोनों की शादी श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और टीवी पत्रकार निधि राजदान की...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय वुशू (लड़के लडकियो‌ जूनियर,सीनियर) चैंपियनशिप 30,31मई और 1 जून 2025 को करवाई जा रही – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की ओर से तीन दिवसीय राज्य वुशू चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियों जूनियर, सीनियर) का आयोजन 30,31 मई और 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में...
article-image
पंजाब

नौजवानों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करके ही युद्ध नशे में विरोध जीता जा सकता है : विधायक एडवोकेट करमबीर घुमन

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दसूहा विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। दसूहा के विधायक एडवोकेट करमबीर घुमन ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!