यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर पर कौंसिल के पंजाब प्रधान डा. रमन घई ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि जिस सादगी व उच्च दृष्टिकोण से उन्होंने भारत का नेतृत्व किया, उससे पूरी दुनिया ने उन्हें विश्व नेता के तौर पर माना। डा. घई ने कहा कि अटल जी के जीवन से आज के सभी राजनेताओं को सीख लेकर भारत माता के चरणों में समर्पित होकर देशहित में निस्वार्थ कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा ने समूह कौंसिल की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए नमन किया और उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल जी का जीवन हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज देश की सेवा में राजनेताओं को अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन को देखना चाहिए। इस अवसर पर मनोज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप धामी, डा. वशिष्ट कुमार, गगनदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

58 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में खैरडराबल बसी गांव में शव बरामद

गढ़शंकर, 2 अगस्त – ब्लॉक माहिलपुर के खैरडरावल बसी में एक 58 वर्षीय व्यक्ति हरमेश पाल का शव रहस्यमयी हालत मे मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इसकी खबर मिलते ही डीएसपी...
article-image
पंजाब

1 महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की होगी भर्ती : आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए होंगे जारी : डॉ. बलजीत कौर

दोराहा : कैबिनेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर दोराहा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं । इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार...
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के विकास के लिए स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः डा. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम को 1.76 करोड़ रुपए की सुपर सकर मशीन की समर्पित होशियारपुर, 3 दिसंबरः  पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!