योग को रोजाना की जिंदगी का बनाए हिस्सा: जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाह सिंह जौहल

by

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नए कोर्ट कांप्लेक्स में जज साहिबानों, वकीलों व ज्यूडिशियल स्टाफ ने किया योग
होशियारपुर, 21 जून: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल की देखरेख में जिला स्तर व सब-डिविजनों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पलविंदरजीत कौर, सिविल जज जूनियर डिविजन रिंकी अग्निहोत्री, सिविल जज जूनियर डिविजन केशव अग्निहोत्री व अन्य जज साहिबानों की ओर से नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में करवाए गए योग दिवस समागम में हिस्सा लिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने इस दौरान सभी को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग को रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बनाकर हम मानसिक व शारीरिक रुप से काफी मजबूत हो सकते हैं। समागम संबंधी जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि इस दौरान आर्ट आफ लिविंग होशियारपुर से योग इंस्ट्रक्टर बृजेश नाकड़ा व मीनू नाकड़ा ने रोजाना जीवन में योग करने के लाभों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने सभी को योग क्रियाओं व उसके लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग अभ्यास एक स्वस्थ शरीर व दिमाग के लिए काम व तनाव को घटाने के लिए निरंतर लाभ पहुंचाता है। उन्होंने भागीदारों को योगासन, कपालभाती, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ध्यान, संकल्प से परिचित करवाया।
इस मौके पर जज साहिबानों के अलावा एडवोकेट विशाल नंदा, मलकीत सिंह सीकरी, समूह ज्यूडिशियल स्टाफ होशियारपुर व सब- डिविजनों( दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर) स्तर पर 7 जज साहिबानों व 149 स्टाफ सदस्यों पर एडवोकेटों ने हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ विषय पर वर्कशाप आयोजित

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के बायोलॉजी विभाग और आईआईसी द्वारा प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ (वर्मी कंपोस्टिंग और टैंपल फ्लावर्स वेस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
Translate »
error: Content is protected !!