योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

by

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योगाचार्य डॉ. किशोर ठाकुर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में श्री हरिओम योग सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मेला राम चंदेल ने योग साधकों को निःशुल्क योग टी-शर्ट वितरित की। वहीं, नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से मीठे जल की छबील लगाई गई और भारत विकास परिषद चैरिटेबल लैब ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन :
वार्ड-8 स्थित जीएस रिजॉर्ट, अमरावती में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते योग साधक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने बढ़ाए बिजली के दाम: जयराम ठाकुर

सुविधाएं देने का वादा कर सत्ता में आए और सत्ता में आते ही छीन रहे सुविधाएंहि माचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है बड़े-बड़े झूठे दावे एएम नाथ। शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? ..भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार

नई दिल्ली । देश की राजनीति में अचानक एक तंज़ीला बयान ऐसा भूकंप ले आया, जिसकी गूंज दिल्ली से लुधियाना और विदेश मंत्रालय से लेकर सोशल मीडिया तक सुनाई दे रही है। पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, अमित कुमार शर्मा होंगे कुल्लू के नए डीसी, सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर की कमान

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़...
Translate »
error: Content is protected !!