योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारीः उपायुक्त

by

शिमला : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में स्वनिधि से समृद्धि योजना के क्रियान्वयन बारे बैठक की अध्यक्षता की गई। उन्होंने कहा कि स्वनिधि से समृद्धि योजना एक बहुउद्देशीय योजना है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थी और उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जाता है। इस योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी वाले और उनके परिवार के सदस्यों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 8 योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा रहा है। इन 8 योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) के तहत पंजीकरण, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल है।
उन्होंने बैंकों से आए अधिकारियों के साथ विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि समय अवधि में पात्र लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिमला आशीष कोहली, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुली–चमियारा–भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। शाहपुर, 23 फरवरी : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच कार्यक्रम में 71 समस्याओं व मांगों में से 36 समस्याओं व 12 मांगो का किया गया निपटारा

शिमला :  शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 25वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन प्रदेश को कर और कर्ज के बोझ के तले दबा रही है सरकार : जयराम ठाकुर

जश्न की तैयारी में पूरी सरकार, स्वीकार करने को नहीं है कोई तैयार एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती 19 मार्च से करेंगे एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना 17 मार्च: छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 19 मार्च से एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!