रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः वीरेंद्र कंवर,

by

ऊना: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य केद्र थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रक्तदान में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा रक्तदानकर्ता को रक्तदान में भाग लेने का प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बडा कोई दान नहीं है। उन्होने कहा कि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त मुसीबत में किसी भी व्यक्ति के लिए नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है, बल्कि उलटा व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से रक्तदान करने की अपील की।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को कोरोना से सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण से घबराएं नहीं और टीके की दोनों डोज अवश्य लें। चिकित्सकों द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना जरूर करें। उन्होंने स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए उचित दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
देवेंद्र चौहान ने 100वीं बार किया रक्तदान
डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने भी थाना कलां में रक्तदान किया। देवेंद्र चौहान ने अपने जीवन में 100वीं बार रक्तदान किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र चौहान की सराहना करते हुए कहा कि सभी को उनसे सीख लेकर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में 86.41 करोड रुपए के विकास कार्यों के जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किए शिलान्यास व भूमि पूजन : धरवास में 84 करोड़ 50 लाख से बनेगा एकलव्य विद्यालय भवन : नेगी 

एएम नाथ। (पांगी) चंबा :   राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र के प्रवास के तीसरे दिन पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 86.41 करोड रुपए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑडिट पैरों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर करें प्रस्तुत : इन्द्रदत्त लखनपाल

स्थानीय निधि लेखा समिति ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अधिकारी ऑडिट पैरों को तुरंत करवाएं निवारण – इन्द्रदत्त लखनपाल ऊना, 16 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!