रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट का 1-1 पद शामिल है। जिला रोजगार अधिकार ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि वीजा काउंसलर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (संबंधित क्षेत्र में अनुभव), आयु 22 से 42 वर्ष और वेतन 12 से 17 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। ऑफिस एग्जिक्यूटिव पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 2 से 3 साल का अनुभव, 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। एचआर मैनेजर पद के लिए एचआर में एमबीए, 2 से 3 साल का अनुभव, आयु 26 से 40 वर्ष और वेतन 16 से 21 हज़ार रूपये तथा रिसेप्शनिस्ट पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 21 से 40 वर्ष आयु सहित वेतन 8 से 12 हज़ार रूपये दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यथी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों संबंधी प्रक्रिया में लाई जाए तीव्रता – उपायुक्त ऊना

ऊना, 17 मार्च – ऊना जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय ऊना में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न जिलों के एपीएमसी अध्यक्ष : किसानों-बागवानों के लिए सराहनीय योजनाओं पर जताया आभार : अजय शर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 24 अप्रैल। कृषि उपज मंडी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को शिमला में प्रदेश के अन्य जिलों की कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियूहणी में बेटियों के नाम पर किया पौधारोपण

एएम नाथ। हमीरपुर 06 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत आरंभ किए गए 100 दिन के विशेष अभियान के दौरान जिले भर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे करवाए जा रहे उपलब्ध : कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण :

डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज बलेरा (धुड़ा सप्पड़ ) में मुर्गी पालक अश्विनी कुमार के घर में मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शैड का निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!