राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लम्बागांव में मंत्री ने 67 मेधावियों को वितरित किए टैब : शिक्षा के क्षेत्र में किए ऐतिहासिक बदलाव : यादविंदर गोमा

by
जयसिंहपुर , 9 जनवरी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किये हैं।
यह उदगार कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने मंगलवार को श्रीनिवासन रामनाजुन छात्र डिजीटल योजना में 67 मेधावी छात्रों को टैब वितरण के उपरांत अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लम्बागांव में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा खण्ड जयसिंहपुर में 39 दसवीं तथा 28 जमा दो के मेधावी छात्रों को टैब वितरित किये। इनमें 47 छात्राएं और 20 छात्र शामिल रहे।
यादविंदर गोमा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को शीर्ष पायदान पर लाने के लिए सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिए तथा नयें बदलाव किये हैं। उन्होंने ने कहा कि श्रीनिवास रामानुज योजना के अंतर्गत प्रदेश में 10,540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं और जिला कांगड़ा में भी 2 हजार मेधावियों को टैब उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
*अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ पाएंगे विद्यार्थी*
उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के उद्देश्य से हर श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 स्कूलों को राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर 5-5 स्कूलों को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है।
*झूँगा देवी में बनेगा डे-बोर्डिंग स्कूल, 5 करोड़ जारी*
गोमा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश हर विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 18 विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए गए और जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के झूँगा देवी में इस विद्यालय की स्थापना के लिये 5 करोड़ रुपये जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में भी 18 अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ संस्थानो में ढांचागत विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर लंबागांव के नये भवन के लिये डेढ़ करोड़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर के भवन 1 करोड़ 60 लाख उपलब्ध करवाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार नयें भवनों के लिये धनराशी उपलब्ध करवाई जा रही है।
मंत्री ने सभी मेधावी छात्रों को टैब प्राप्त करने की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा उपलब्ध टैब का उपयोग छात्र पढ़ाई तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों हासिल करने के लिये करें। इस अवसर पर लंबागांव स्कूल की दसवीं की छात्रा आंचल देवी ने मंत्री यादविंदर गोमा का स्कैच उन्हें भेंट किया।
*जयसिंहपुर अस्पताल में तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ*
इसके उपरांत यादविंदर गोमा ने बीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर वार्षिक उत्सव की बधाई दी और बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में यह स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किये गये हैं और अगले महीने यहां बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 15 लाख से डिजीटल एक्सरे उपलब्ध करवा दिया गया है।
*30 लाख से होगा जयसिंहपुर मैदान का सौंदर्यीकरण*
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान के सौंदर्यीकरण के 30 लाख जारी किये गये हैं और 2 हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, बीएस गुलेरिया, विजय गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत जयसिंहपुर कृष्णकांत धीमान, नीलम देवी, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा,
प्रधानाचार्य लम्बागांव अनिल आचार्य, मेधावी छात्र, अभिभावक, अध्यापक, गणमान्य लोग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप : बम एक्टिव है इसलिए एहतियातन इसे फाइबर के ड्रम में रख चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम सेक्टर-2 में स्थित राजिंदरा पार्क में मिला है। पंजाब के सीएम भगवंत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली : हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग जिला में 1350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा है कार्य हमीरपुर 26 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
Translate »
error: Content is protected !!