राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

by

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवा दिया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को राजन न्यूज़ एजेंसी के संचालक राजन की पत्नी व भतीजे रविंदर कुमार वासी माहिलपुर ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बिजनेस को लेकर परेशान थे और इस संबंध में उन्होंने घर मे बात भी की थी और हमने उन्हें कहा था कि बिजनेस में उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए सब्र से काम लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राजन अपनी एक्टिवा नंबर पब24डी1380 पर सवार होकर साढे दस बजे कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि उनका मोबाइल फोन व एक्टिवा बिस्त दोआब नहर के मन्नहाना पुलिया के पास से मिला था। लोगों ने संदेह जताया था कि हो सकता है कि बिजनेस से परेशान हो कर राजन ने नहर में छलांग लगा दी हो इसी बात को लेकर पूरा परिवार चिंतित था और उनका अंदेशा सच्च साबित हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DM रंधावा सुसाइड मामला : पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को सीबीआई से जांच करवाने के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रदद्

नई दिल्ली ।  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की सुप्रीम कोर्ट ने  जमानत रद्द कर दी  है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश : आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा.. पुलिस ने की तीन एफआइआर दर्ज

मंडी :  सुंदरनगर शहर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना ने दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!