राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो : सुनील जाखड़

by
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पंजाब कांग्रेस के सांसदों द्वारा बीते दिनों लोकसभा के बाहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिस पर उन्होंने लिखा-राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो।
पंजाब की बात करनी जरूरी है। लोकसभा भवन के बाहर राजा वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया भी मौजूद थे। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की थी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे हैं।  पंजाब में आज धान और गेहूं की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है। ऐसा क्या हुआ कि किसानों को 200 से 300 रुपए तक के कट लगे। आज जो कांग्रेस के सांसद लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने इस पर क्यों कुछ नहीं बोला..?। इनका फर्ज नहीं था कि वे किसानों की आवाज उठाएं। मगर तब तो कांग्रेस के बड़े नेता सिर्फ चुनावों की तैयारी में थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब , समाचार

मोदी सरकार सिर्फ यह काले कानून लागू कर अडानी अंबानी व अन्य बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जुटी|

मोदी सरकार सिर्फ यह काले कानून लागू कर अडानी अंबानी व अन्य बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जुटी पंजाब से हजारों ट्रैकटर ट्रालियों व गाडिय़ों में लाखों की संख्यां में किसान सिंघू बार्डर पर इन काले कानूनों व विधेयकों के खिलाफ डटे हुए हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश व उतरांखंड से भी लाखों … Continue reading मोदी सरकार सिर्फ यह काले कानून लागू कर अडानी अंबानी व अन्य बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जुटी|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित 2 व्यक्तियों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा उनके पास से आल्टो...
Translate »
error: Content is protected !!