राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित अनुपालन का DC मनमोहन शर्मा ने किया आग्रह

by
सोलन  : लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श आचार संहिता, आय-व्यय सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मनमोहन शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया कि चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने तक सभी राजनीतिक दल आचार संहिता तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, बाधा रहित व शांतिपूर्ण मतदान करवाने में सभी दल सहयोग करें। चुनाव प्रचार के दौरान भी द्वेषपूर्ण, जाति, संप्रदाय व धर्म पर टिप्पणी सहित व्यक्तिगत आक्षेपों से बचते हुए संयमित भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने चुनावी सभाओं, जुलूस, रैलियों इत्यादि के दौरान भी कानून व्यवस्था व नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उन्होंने चुनाव के दौरान प्रयोग की जाने वाली सामग्री की दरों के बारे में भी अवगत करवाया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालयों में प्रयोग किए जाने वाले सामान, रैली, सभाएं व वाहन, प्रचार सामग्री छापने व विज्ञापन जारी करने के लिए आवश्यक अनुमति बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने ईको फ्रैंडली चुनावी प्रचार सामग्री के अधिक से अधिक उपयोग पर भी बल दिया।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनावी व्यय का लेखा-जोखा अद्यतन रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों, सभाओं, आयोजन तथा प्रचार सामाग्री सहित विभिन्न मदों में होने वाले व्यय का निर्धारित प्रपत्र व समयसीमा में ब्यौरा प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों इत्यादि पर व्यय भी सम्बन्धित पार्टी अथवा प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पूर्व ज़िला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से पूर्व स्वीकृति आवश्यक है। मतदान दिवस एवं इससे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों के लिए भी यह अनुमति आवश्यक होगी।
बैठक में राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत करवाया कि नामांकन की अंतिम तिथि तक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं हालांकि इन सूचियों में किसी त्रुटि में संशोधन अथवा नाम काटा नहीं जा सकेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह इसे निर्धारित समयावधि तक शामिल करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह तोमर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व शारदा कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, आम आदमी पार्टी की गीता ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश कुमार सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया भाग शिविर में विभिन्न गतिविधियो में भाग लेने पर चेतन मेहता को दिया प्रमाण पत्र

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर– में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत – MLA विवेक शर्मा

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 1027 गरीब परिवारों को अपने घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक विवेक शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!