राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50 प्रतिशत रॉयल्टी दे, ताकि राजस्व घाटा अनुदान के अभाव में यह (राज्य) आत्मनिर्भर बन सके।

केंद्र ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने की घोषणा की थी। आरडीजी केंद्र द्वारा राज्यों को उनके राजस्व खातों में अंतर को पाटने के लिए जारी की गई धनराशि होती है। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा है कि ”अगर केंद्र सरकार राज्य की संपत्ति (पानी) पर 50 प्रतिशत रॉयल्टी देने को तैयार है तो हमें आरडीजी की आवश्यकता नहीं होगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) जैसे सार्वजनिक उपक्रम मिनी नवरत्न कंपनियां बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एसजेवीएनएल का बजट 67,000 करोड़ रुपये था, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट 58,000 करोड़ रुपये था। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इन जलविद्युत परियोजनाओं द्वारा अर्जित लाभ का कम से कम आधा हिस्सा दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे राज्य के पानी का उपयोग मुफ्त में करते हैं; लेकिन इसके बदले यदि धनराशि दी जाती है तो यह राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि आरडीजी हिमाचल प्रदेश के लोगों का अधिकार है। सीएम सुक्खू ने कहा, “हम एक सहकारी संघीय ढांचे में रहते हैं, हमें अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा हिमाचल-विरोधी है।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पॉवर सेक्टर में चल रहे घोटाले हैं विमल नेगी की मौत का कारण – पीएसयू से हाइड्रल प्रोजेक्ट लेने में सरकार का बड़ा खेल  : जयराम ठाकुर

बसों का मिनिमम किराया पांच रुपए बढ़ाना प्रदेश वासियों के साथ निर्दयता एएम नाथ। शिमला :  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

ऊना, 23 जुलाई. मानसून सीजन की निरंतरता और मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऊना जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!