राजा वड़िंग का बड़ा बयान : पार्टी में चल रही कथित खींचतान की खबरों को नकारा… कहा मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में चल रही कथित खींचतान की खबरों को नकारते हुए कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाना है। वड़िंग ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस 2027 में सरकार बनाती है, तो मुख्यमंत्री का चयन पार्टी नेतृत्व करेगा और वे राहुल गांधी के निर्णय का पूरा समर्थन करेंगे।

राजा वड़िंग का यह बयान उस समय आया है जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने मोरिंडा में बैठक कर उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की है। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 20 मौजूदा और पूर्व विधायक चन्नी के समर्थन में हैं। चन्नी खेमे ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मुद्दे पर पुनर्विचार के लिए एक सप्ताह का समय भी मांगा है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजा वड़िंग ने कहा कि चन्नी या किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे पार्टी में विवाद का संकेत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई पार्टी की मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और सभी नेता मिलकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

पंजाब में कांग्रेस 2017 से 2022 तक सत्ता में रही, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। अब पार्टी 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में संगठन और नेतृत्व को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच राजा वड़िंग का यह बयान पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। कांग्रेस की रणनीति अब संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में वापसी पर केंद्रित दिखाई दे रही है.

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

मामूली विवाद पर रोडवेज बस चालक की हत्या : कार चालक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए , आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब में एक सनसनीखेज मामले में एक कार चालक ने लोहे की रॉड से हमला करके रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली विवााद के बाद कार...
article-image
पंजाब

On the fifth day of

We should definitely get together and tell our children about the glory of Sanatan Dharma, rules and morality/Acharya Narayan Dutt Shastri. *Acharya Narayan Dutt Shastri expressed deep concern over cow slaughter and lack of...
Translate »
error: Content is protected !!