राजा वड़िंग रहेंगे पंजाब के प्रधान : कांग्रेस ने पंजाब में विभिन्न समितियों का गठन किया …पूर्व सीएम चन्नी बने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

by

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सदस्य सुखजिंदर रंधावा को कोर कमेटी, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और सांसद अमर सिंह को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं सुखविंदर सिंह डैनी, राजकुमार वर्का और संगत सिंह गिजलियान को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पद पर बरकरार रखा गया है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
पंजाब

ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व ढिलाई के कारण विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा : पंकज कृपाल

गढ़शंकर :  एडवोकेट पंकज कृपाल ने आज प्रैस से भेंट में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में पीडब्ल्यूडी...
article-image
पंजाब

तिवारी ने मेलबर्न में यूडीएफ विजय समारोह का नेतृत्व किया

भारत की बहुलतावादी सोच और वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय की ताकत को किया रेखांकित आईओसी केरल चैप्टर द्वारा भव्य ‘यूडीएफ विक्ट्री सेलिब्रेशंस 2026’ कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़, 24 मई: केरल विधानसभा चुनावों में यूनाइटेड...
article-image
पंजाब

कॉर्निया आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर अब तक लगा चुकी है 4153 लोगों को आंख की पुतली

गढ़शंकर, 12 फरवरी: रोटरी आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने अध्यक्ष डा. जे. बी. बहल के  नेतृत्व में होटल पिंक रोज़ में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें श्री अशनी  कुमार निवासी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!