राजा वडिंग कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति का शिकार बन गए : रवनीत सिंह बिट्टू

by

लुधियाना  :   लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आज कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति का शिकार बन गए हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में हार से पार्टी में उनका दबदबा खत्म हो जाएगा।

बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस में कई ‘बड़े शार्क’ थे जो राजा वडिंग को गिराने का मौका तलाश रहे थे। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा का नाम लिया जो राजा वडिंग को लोकसभा चुनाव हारते हुए देखकर सबसे ज्यादा खुश होंगे। उन्होंने कहा कि बाजवा न तो पार्टी के प्रति वफादार थे और न ही राजा वडिंग के प्रति। उन्होंने कहा कि बाजवा ने वडिंग को झूठी उम्मीद दी थी कि वे लुधियाना से चुनाव जीतेंगे । बिट्टू ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा स्टॉप गैप अरेंजमेंट के तहत राजा वडिंग को पीपीसीसी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा, राजा वडिंग को बलि का बकरा बनाया गया है और वह लुधियाना सीट भारी अंतर से हारेंगे। बिट्टू ने कहा कि राजा वडिंग एक बाहरी व्यक्ति हैं और उनकी लुधियाना में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Government Advisor Deepak Bali

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.7 : Divya Jyoti Jagriti Sansthan (DJJS) and Hoshiarpur residents formally invited Punjab Government Advisor on Cultural Affairs, Shri Deepak Bali, to the auspicious seven-day ‘Shrimad Bhagwat Kathamrit’ event being organized on the...
article-image
पंजाब

कांग्रेस  सरकार समय सिवल अस्पताल गढ़शंकर में शुरू किया ब्लड बैंक आप सरकार ने बंद कर लोगो के साथ किया धोखा : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर l  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्लड बैंक स्थापित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद ब्लड बैंक बैंड5 कर गढ़शंकर इलाके के लोगों के...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट की कल होगी बैठक : सीएम मान अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक कल, 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने...
article-image
पंजाब

आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा घरों में चल रहे गैर कानूनी आईलेट्स सेंटर बंद करने की मांग

गढ़शंकर – शहर के आईलेट्स कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से घरों में आईलेट्स की कोचिंग देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!