राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी उपमंडलों में निधि के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बाढ़ सुरक्षा कार्यों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे बचाव एवं सुधार कार्यों, अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्यों तथा विद्यालय भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उपायुक्त को अपने-अपने विभागों के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया।
लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों में किए जा रहे आवश्यक कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को समय पर राहत और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कानव बड़ोत्रा सहित विभिन्न उपमंडलों के अधिशाषी अभियंता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जून और एक जुलाई को मंडी जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट, सतर्क रहें लोग: राज कुमार

सभी लाईन डिपार्टमेंट बरसात से उत्पन्न होने वाली स्थितियों की निरंतर निगरानी करे सुनिश्चित एएम नाथ। करसोग :  एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि 29 जून और एक जुलाई, 2024 को मंडी जिला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ की बातों से पहले साई मार्ग की सुध ले कांग्रेस : -संदीप सचदेवा

बीबीएन, 28 जनवरी : जहां एक ओर दून क्षेत्र में ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि बददी का साई मार्ग पिछले तीन वर्षों से बदहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं माने वीरेंद्र कंवर ? ….. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सुबह पहुंचे थे उनके आवास पर

कुटलैहड़ : भाजपा की ओर से देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिए जाने के बाद नाराज चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर लगातार पार्टी के सभी आयोजनों से दूरी बनाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की DC तोरूल एस रवीश ने अध्यक्षता : 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये गए

एएम नाथ। कुल्लू 11 मार्च :   उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने आज प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें आज 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये...
Translate »
error: Content is protected !!