राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई

by

अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की अध्यक्षता में लगाई गई इस अदालत में आयोग की अन्य सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर और रीना दरोच भी शामिल रहीं।
विद्या नेगी ने बताया कि मंगलवार को लगाई गई अदालत में महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा, घरेलू विवाद, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के हनन और अत्याचार के अन्य मामलों सहित कुल 37 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से पांच मामलों का निपटारा करके इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया। अन्य मामलों में भी आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विद्या नेगी ने कहा कि अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य महिला आयोग सदैव कृतसंकल्प है। इसके लिए आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरुकता शिविर आयोजित करने तथा मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें लगाने का निर्णय लिया है, ताकि पीड़ित महिलाओं की सुनवाई उनके घर के पास ही सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव बुशरा अंसारी सिंह, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा, हमीरपुर के डीएसपी हरीश गुलेरिया, महिला थाना हमीरपुर की प्रभारी प्रिया, महिला आयोग कार्यालय से राधिका, सोनिया, विनय शर्मा, सागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुठार बीत : पंचायत सचिव के तबादले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगाई

शिमला : हरोली में कार्यरत पंचायत सचिव के तबादले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आरोप है कि चहेते कर्मचारी को समायोजित करने के लिए यह तबादला किया गया है। न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन भर की कमाई खाक – रोहड़ू में लगी भीषण आग, कई परिवारों के आशियाने उजड़े

एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू सब डिविजन में सुबह के वक्त आग लग गया. रोहड़ू में सुंगरी के सेरी गांव में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक भीषण आग लगी. आग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गऊशाला में घुसा दरिंदा, दुपट्टे से बांधा मुंह, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में गऊशाला में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीसा थाना के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!