राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

हिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला कांगड़ा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने आज हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करने ओक ओवर पहुंचे समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यशवंत छाजटा ने अपने जीवन के 25 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, जिसके कारण उन्हें सरकार में नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पद दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी और भाजपा को शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सरकार व्यवस्था परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और हिमाचल प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी 10 में से 3 गारंटियों को पूरा कर दिया है। मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों के मान-सम्मान को बहाल करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया गया। 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है, जिसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ-साथ युवाओं को निश्चित आय सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ-साथ शिक्षा में व्यापक सुधार का वादा पूरा करते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी अनिवार्य कर दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस अवसर पर हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर 30 जनवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 15 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को मध्यनज़र रखते हुए विधानसभा क्षेत्र – 44 ऊना में 30 जनवरी, 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 वर्षीय बालक : चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर ने प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी से किया रेस्क्यू

अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ में है सुरक्षित, जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक कर सकते हैं सपंर्क एएम नाथ।  बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 47 में पुलिस-व्यापारियों की बैठकः प्रभारी ने अपराध नियंत्रण और सामंजस्य पर की चर्चा

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 47 में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने मार्केट कमेटी 47 से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के...
Translate »
error: Content is protected !!