राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी लेंगे भागः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर आयोजित हुई बैठक
ऊना : 1 अगस्तः जिला ऊना में अगस्त माह के अंत तक आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि छह दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 14 खेलों में प्रतिस्पर्धाएं होंगे, जिनमें 2197 खिलाड़ियों के अतिरिक्त 302 कोच व मैनेजर तथा 227 तकनीकी अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी।
बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के अलावा खिलाड़ियों के ठहरने व प्रायोजन के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सभी विभागों की इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, खनन अधिकारी नीरजकांत सहित विभिन्न अधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिप्र में रैगिंग से जुड़ा मौत का मामला: यौन उत्पीड़न का आरोपी सहायक प्रोफेसर निलंबित

सोलन। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा से रैगिंग व प्रताड़ना के बाद मौत मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आदेश पर आरोपित एसोसिएट प्रोफेसर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल घोटाले पर सिरमौर भाजपा ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

नाहन, 4 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा होने के बाद सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार विद्यार्थी : शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये – विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1362.05 करोड़ के ऋण : ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे

ऊना, 14 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!