राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

by

हर साल हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं हिमाचल गौरव पुरस्कार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान और सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2025 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र हिमाचल सरकार की वेबसाइट www.himachal.nic.in/gad पर उपलब्ध हैं। यह सूचना एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि यह पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और सभी उपायुक्तों को भी पत्र लिखकर ऐसे पत्र व्यक्तियों के नामों की अनुशंसा करने के लिए कहा गया है ताकि राज्य स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों की छंटनी की जा सके।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों या सेवाओं का उल्लेख हो। उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि वह आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का आगाज मनकोटिया बोले… मुख्यमंत्री ने दिया परागपुर को तहसील का दर्जा

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा – प्रथम धरोहर गांव परागपुर में आज भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया...
Translate »
error: Content is protected !!