राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

by

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन किए और मंदिर में शीश नवाया। इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अयोध्या में निर्मित भगवान श्री राम मंदिर न केवल पौराणिक और सांस्कृतिक आस्था का मुख्य केंद्र है, बल्कि यह भारतीय वास्तुकला की नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण भी है। यह मंदिर अपनी भव्यता, पारंपरिक निर्माण तकनीक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है, जो उत्तर भारत की वास्तुकला की विशेषता है। यह तीन मंजिला मंदिर है, जो लगभग 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है। मंदिर के निर्माण में मुख्य रूप से राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट का उपयोग किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोहे या स्टील का उपयोग बिल्कुल नहीं किया गया है। मुख्य गर्भ गृह में प्रभु श्री राम के बाल रूप (रामलला) की मूर्ति स्थापित है। इसके चारों कोनों पर सूर्यदेव, माता भगवती, गणपति और भगवान शिव के मंदिर प्रस्तावित हैं।
पठानिया ने कहा कि यह मंदिर भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर स्थित है, जो करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है।
यह मंदिर न केवल एक पवित्र स्थान है, बल्कि भारत की प्राचीन परंपरा और आधुनिक निर्माण कौशल का अनूठा संगम है। हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा धार्मिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है जहाँ सभी धर्मों का सम्मान होता है। इस देश में लोग विविधता होने के बावजूद भी एकता के साथ रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले : चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

[एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र के धन का सही उपयोग नहीं कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

‘केंद्र की योजनाओं का श्रेय छिपा रही प्रदेश सरकार, विकास परियोजनाएं धीमी’ बल्क ड्रग पार्क और स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही का आरोप एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सुधारों के लिए प्रदेश सरकार ने यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित

एएम नाथ। शिमला : राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...
Translate »
error: Content is protected !!