रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

by
*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित*
एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों को लोगों को समर्पित किया।
विधायक ने ग्राम पंचायत पढियारखर के लिये 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप एवं ओवरहेड टैंक, 7 लाख रुपए की लागत से पंचायत अध्ययन केंद्र और 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन सरसावा को जनता समर्पित किया। उन्होंने पढियारखर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार इन्हें पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षो से विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में प्रतिबद्धता के साथ विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यो में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ-साथ लोगों की जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने पढियारखर क्षेत्र में किये जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 9.62 करोड रुपए की लागत से रामपुर – रजेहड़ – सारसावा वाया कपेण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के विस्तार एवं सुधार से पढियारखर सहित करीब 5-6 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क मई माह में लोगों को समर्पित कर दी जायेगी। इस अवसर पर बुटेल ने जनसमस्याओं को भी सुना तथा मौके पर निपटारा किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया सभी मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान कंचन देवी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, अजय भरमौरी, संतोष भूरिया अमर सिंह, वार्ड सदस्य रचना देवी, रेशमा देवी, बिंता
देवी, सुमन देवी, सीमा देवी,अंधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल वर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, उषा देवी, प्यार चंद, चौधरी राजपाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
All reactions:

2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर बसाल में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह – कंवर

समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अनुराग ठाकुर होंगे शामिल ऊना, 27 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना जिला के बसाल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उत्पीड़न को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी – विजया किशोर रहाटकर

शिमला मंडल के लिए पोश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। शिमला : शिमला मंडल के लिए पोश “कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013” विषय पर एकदिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए 8983 प्रमाण पत्रः डीसी

प्रत्येक मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में होती है जिला के बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा ऊना (9 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!