रामलीला ग्राउंड बसाल में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों जोरो पर

by

ऊना 11 अप्रैल – जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न विभागाधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां मुकम्मल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह बसाल स्थित रामलीला ग्राउंड में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरंेद्र कंवर जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यतिथि सर्वप्रथम एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उसके उपरांत 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त गौरव चैधरी, बीडीओे रमनवीर सिंह चैहान सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोफेशनल कोर्स में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का हर वर्ष चिट्टा टेस्ट अनिवार्य : एडमिशन किसी का नहीं रोका जाएगा, केवल चिट्टा का टेस्ट आवश्यक होगा – सीएम सूक्खु

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के नशे के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने नशे के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त और व्यापक अभियान शुरू करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी पहुंचने पर प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

वार्ड में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह नालागढ़ होगी रवाना लोगों ने रथ यात्रा का किए दर्शन बीबीएनज़ 6 अप्रैल (तारा ) : आंध्र प्रदेश के पुटापरती से चली प्रेम प्रवाहनी रथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों ने आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का लाभ उठाया : कनवर अरोड़ा

नवांशहर :  कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि शनिवार 30 मई को नवांशहर कार्यालय में आयोजित आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का बहुत से बच्चों ने लाभ उठाया।...
Translate »
error: Content is protected !!