राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक शिमला दौरे पर : मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक व उपायुक्त के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

by
एएम नाथ। शिमला :   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला के विभिन्न स्थानों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, सचिव राज्यपाल राजेश शर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रासकोन, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजय कुमार गांधी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  मुख्य सचिव ने सबसे पहले राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट शिमला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
                                उन्होंने जिला प्रशासन को दी रिट्रीट शिमला तथा आसपास वाले क्षेत्र में जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान वह गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भी शिरकत करेंगी। इसी दौरान वह शिमला में रिज एवं मॉल रोड पर भ्रमण भी करेंगी।  मुख्य सचिव ने इस दौरान गेयटी थियेटर, रिज एवं मॉल में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
                                                 मुख्य सचिव ने इसके उपरांत सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संकट मोचन मंदिर एवं तारा देवी मंदिर में तैयारियों के संबंध में  जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान दोनों मंदिरों में आ कर पूजा अर्चना करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मंदिरों में की जाने वाली तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रपति के विभिन्न जगहों के भ्रमण के दौरान उन्हें वहां के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया जायेगा, जिसमे रिज, गेयटी थियेटर, तारा देवी माता मंदिर एवं जाखू तथा संकट मोचन मंदिर का इतिहास शामिल रहेगा।  उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राष्ट्रपति का शिमला दौरा सफल रूप से सम्पन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गीतकारों को उनका उचित मेहनताना मिलना चाहिए : अमरीक हमराज़

गढ़शंकर, 31 अगस्त: ज़िंदगी कई बार लोगों को सफल होने के मौके देती है, जो लोग इन मौकों का फ़ायदा उठाते हैं, उन्हें ज़िंदगी के कुछ फ़ायदे ज़रूर मिलते हैं। कई गीतकारों को बड़े...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों की ऋण माफी शुरु, 46468 लाभार्थियों का 103.91 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने की मुख्य मंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की शुरुआत के बाद उद्योग...
article-image
पंजाब

बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सलोगन लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की

गढ़शंकर 31 अक्टूबर – 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाए जा रहे ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के तहत आज बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर शाखा प्रबंधक अमन लाल के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह ने कहा पंजाब में धर्मांतरण हो रहा और कहा राज्य सरकार से कार्रवाई करें

नवी मुंबई, 1 मार्च :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पंजाब में धर्मांतरण हो रहा है और उन्होंने भगवंत मान सरकार और आम लोगों से “लालच” से प्रेरित इस...
Translate »
error: Content is protected !!