राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प, डीसी ने दिलाई शपथ

by

धर्मशाला 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई।
बता दें, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास किए थे। इस कारण उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है।
डीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। इस मौके सभी ने अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का किया अवलोकन

वाघा बॉर्डर(अमृतसर): मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया। वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगी क्विज प्रतियोगिता : निर्वाचन विभाग मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित करवाएगा प्रतियोगिता

मंडी, 6 जनवरी। मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 23 जनवरी को प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मतदाता...
हिमाचल प्रदेश

फाॅर्म-सी जमा करवाना सुनिश्चित करें लाभार्थी – अनीता गौतम

ऊना, 24 मार्च – कौशल विकास एवं बेरोजगारी भत्ता/औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ ले रहे लाभार्थी अपना स्व-प्रमाणित घोषणा प्रपत्र (फाॅर्म-सी) संबंधित रोजगार कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।...
Translate »
error: Content is protected !!