राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

by

ऊना (24 जनवरी)- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी स्वाति शर्मा ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के तहत इबादत राणा पुत्री शर्मिला राणा एवं अनिल कुमार, इवाना खन्ना पुत्री पायल व अकाश खन्ना तथा अरयाही पुत्री निवेदिता एवं दीपक शर्मा के नाम से उनके अभिभावकों ने भी पौधे लगाए।

राघव शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई योजना के तहत जिला ऊना में बेहतर कार्य हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 में जिला ऊना में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 1.60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निर्धन लड़कियों की शादी के लिए प्रदान की। वहीं महत्वपूर्ण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला ऊना में 47 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है।

सरकारी कार्यालयों में बेटियों वाले परिवारों के काम प्राथमिकता पर करवाने के लिए डीसी कार्ड जारी किए गए हैं। सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि जिला ऊना में समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को खत्म हो रही है। जिला का लिंगानुपात 928 पहुंच गया है, जो वर्ष 2011 की जनगणना में चिंताजनक रूप से 875 था।

कार्यक्रम में रीटा एंड पार्टी द्वारा एक स्किट के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों का मनोरंजन किया तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना चांदला ने बेटियों पर दिल छू लेने वाली कविता पेश की।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, जितेंद्र शर्मा तहसील कल्याण अधिकारी, पर्यवेक्षक सुरेंद्र पाल कौर, कमलेश राणा, मीनू बाला, बीना रानी, आशा, कंचन देवी,नरेश भुल्लर, सुमन बाला, सुमनलता, महिला कल्याण अधिकारी श्रुति शर्मा, कोऑर्डिनेटर गुरनीत कौर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ईशा,  अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय होली महोत्सव का समापन :पालमपुर में पेयजल और सीवरेज पर व्यय हो रहे 258 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री*

पालमपुर, 15 मार्च :- राज्य स्तरीय होली महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए तरस रहे, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे : जयराम ठाकुर रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरें मिलाने से डर रही है सरकार आरएसएस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!