राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत गांव डगाना कलां में नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली

by

होशियारपुर :
डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग के निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आज सी.डी.पी.ओ. होशियारपुर मंजू बाला की ओर से गांव डगाना कलां, ब्लाक होशियारपुर-1 में नवजन्मी 10 बच्चियों की लोहड़ी डाली गई। इस मौके पर विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह के कार्यालय इंचार्ज हरप्रीत सिंह धामी ने विशेष तौर पर शिरकत की। समागम को संबोधित करते हुए सी.डी.पी.ओ. मंजू बाला ने कहा कि आज के युग में लडक़े व लड़कियां बराबर हैं। इस लिए लड़कियों को लडक़ों के बराबर मौके देकर हम उनको उनके पैरों पर खड़ा करने के योग्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, जिसके साथ अच्छे समाज की सृजना की जा सकती है।
इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बच्चियों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसी तरह वन स्टाप सैंटर की परमिंदर कौर की ओर से महिलाओं के अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई। समागम के दौरान सरकारी हाई स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। समागम के अंत में नवजन्मी बच्चियों को तोहफे देकर सम्मानित किया गया व स्कूली बच्चियों, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, उनका भी सम्मान किया गया। इस मौके पर सरपंच मीना कुमार व एक्स सर्विसमैन क्लब का भी विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान हैड टीचर हरप्रीत कौर, दलजीत कौर, आंगनवाड़ी वर्कर सीता देवी व अमृतपाल कौर, समूह सुपरवाइजर व बड़ी गिनती में इलाका निवासी उपस्थित थे। स्टेज सचिव की भूमिका रविंदर कौर सुुपरवाइजर ने बाखूबी निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबियां करने वाले दोषियों को 23 मार्च तक पकड़ा न गया तो अड्डा सतनौर में किया जाएगा चक्का जाम

गढ़शंकर :  गत दिनीं गढ़शंकर के गांव पदराणा में हुई शंकर भगवान की मूर्ति की बेअदबी तथा गांव बडेसरों में मूर्ति चोरी की घटना केबाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
article-image
पंजाब

Meeting on Wheels”: DC and

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov.12 :  In a unique and inspiring initiative, the Hoshiarpur district administration conducted an extensive review of the preparations for the forthcoming Nagar Kirtan dedicated to the 350th martyrdom anniversary of Sri...
Translate »
error: Content is protected !!