राष्ट्रीय बुनकर दिवस उद्योग केंद्र मेें मनाया : जीएम जिला उद्योग केंद्र ने हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने संबंधी सरकार की अलग-अलग स्कीमों से करवाया परिचित

by

होशियारपुर, 07 अगस्त:  जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि इस समारोह के दौरान जिले के अलग-अलग हैंडलूम वीवर्ज की ओर से शमूलियत की गई।
जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्रालय टैक्सटाइल के राष्ट्रीय हैंडलूम विकास प्रोग्राम के अंतर्गत चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों के बारे में हैंडलूम वीवर्ज को परिचित करवाया। उन्होंने वीवर मुद्रा स्कीम के अंतर्गत हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने के लिए 6 प्रतिशत ब्याज पर 3 वर्ष के लिए मिल रहे सब्सिडी ऋण संबंधी जानकारी दी व बताया कि महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना के अंतर्गत बुनकरों की प्राकृतिक या दुर्घटना ग्रस्त मौत व अपंगता होने की सूरत में अधिक से अधिक 1.5 लाख के वित्तिय योगदान का प्रबंध भारत सरकार की ओर से किया गया है। उन्होंने इस दौरान बुनकरों की हस्त कला को निखारने व कौशल विकास के हेतु चल रही समर्थ स्कीम के अंतर्गत 45 दिन के बारे में परिचित करवाया। इसके साथ ही हैंडलूम बुनकरों के कल्याण व सामाजित सहायता के लिए पहले से चल ही स्कीमें जैसे कि प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना व प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 2 लाख की वित्तिय सहायता व उपरोक्त स्कीमों के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर अरुण कुमार की ओर से हैंडलूम वीवर्ज को फोटो पहचान पत्र वितरित किए व भरोसा दिलाया कि भविष्य में जिला उद्योग केंद्र की ओर से उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर हैंडलूम वीवर्ज अनिल सिद्धू, हीरा लाल, हरभगवान व हरमेल सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड, बीएड के सातवे सेमेस्टर और बीएससी बीएड के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शानदार

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड, बीएड के सातवे सेमेस्टर और बीएससी बीएड के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है । कॉलेज के कार्यकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम...
article-image
पंजाब

सस्ती रेत की गारंटी पूरी , लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

फिल्लौर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर के गांव माओ साहिब में सस्ती रेत के लिए खड्ड खनन के लिए खोली और कहा कि अब लोगों को यहां से साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!