रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित : अरिंदम चौधरी

by
मंडी, 11 जनवरी :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अरिंदम चौधरी ने आज बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई है, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां पहली जनवरी, 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 11 जनवरी को प्रारुप में प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह रिक्तियां विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत पीहड़ बेढलू, तुलाह, बदेहड़, विकास खंड धर्मपुर की बनाल, गवैला तथा दतवाड़, गोहर खंड की ग्राम पंचायत मझोठी, बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठी, सरध्वार, लोहारड़ी तथा कुम्मी, विकास खंड चुराग की मशोगल, गोपालपुर विकास खंड की फतेहपुर व बलद्धाड़ा, दं्रग की पाली व रोपा पधर, सराज की जैंशला व केयाली तथा सुन्दरनगर विकास खंड की बायाला पंचायत में हैं ।
उपायुक्त ने बताया कि संबंधित पंचायत के लोगों द्वारा 12 से 17 जनवरी तक पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी के पास दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिनका निपटारा पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा 20 जनवरी तक किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के पास 24 जनवरी तक अपील की जा सकती है तथा उनके द्वारा 29 जनवरी तक निपटारा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का 31 जनवरी को अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करना हो या कोई दावा या आक्षेप हो तो संबंधित विकास खंड के पुनर्निरीक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी या संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से सम्पर्क कर सकते हैं । दावे व आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपरोक्त कार्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं : विदेश मंत्री की टिप्पणी सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की मौत के बाद आई

नई दिल्ली :  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करते समय भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं है। जयशंकर ने यह भी कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मीटिंग : महिलाओं, ग्रामीणों, कर्मचारियों और बेरोजगारों को दी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर...
Translate »
error: Content is protected !!