रिवाल्वर दिखाकर निजी बस चालक को पंजाब से आए व्यक्ति द्वारा डराया धमकाया : हिमाचल पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन

by

कुल्लू :   धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पंजाब के शख्‍स द्वारा निजी बस चालक को रिवाल्‍वर निकालकर धमकाए जाने के मामले में जल्‍द बड़ा एक्‍शन होने वाला है। पंजाब के मानसा जिले के जितेंद्र सिंह द्वारा निजी बस चालक को रिवाल्वर दिखाकर डराया धमकाया गया था और इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर जांच का जिम्मा सौंपा है।

कुल्लू के एसपी डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मणिकर्ण घटना का इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि इनोवा पीबी 35 वाई 9990 पंजाब नंबर के चालक जितेंद्र सिंह ने निजी बस के ड्राइवर को रिवाल्वर निकालकर धमकाया था।  उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली और इस मामले में पुलिस ने छानबीन की और इसमें आईपीसी की धारा 504 ,506 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम पंजाब में जाकर व्यक्ति से पूछताछ करेगी और इस मामले में पुलिस सभी दस्तावेजों की छानबीन कर एक्‍शन लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदास मान जी का जन्मदिन बेसहारों के साथ केक काटकर मनाया : लक्की

नंगलः  स्थानीय जिदां जीव बेसहारा आश्रम मे प्रसिद पजाबी गायक गुरदास मान का जनमदिन मनाया गया। इस समय पार्षद रंजीत सिंह लक्की ने बताया कि हर बर्ष बिनय शर्मा  द्वारा प्रसिद्ध गायक गुरदास मान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

कैथल में 14 किसान गिरफ्तार -हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच कैथल जिले में अपने खेतों में पराली जलाने के लिए पिछले कुछ दिनों में 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस...
article-image
पंजाब

110 नशीली गोलीयों स्मेत एक गिरफ्तार 

 गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक  पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान  एक नशा तस्कर  को 110  नशीली गोलीयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो उधर गए और एक्सीडेंट हो गया ..बड़सर में तेजी से चल रहा था काम : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ : भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के नागरिक अस्पताल बड़सर के भवन निर्माण पर पूछे सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बड़सर में तेजी से काम चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!