रिश्तों का खौफनाक अंत ! …..भांजे ने कुल्हाड़ी से मामा की हत्या की, शराब पार्टी में पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

by

मोहाली। मोहाली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भांजे ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने मामा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद भांजे ने मामा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में मामा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद कमरे में खून बिखरा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान कमेरे राय निवासी जौला कलां के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान उसके भांजे रामजी राय के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के बलीहारपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

कुछ दिन पहले भी हुआ था दोनों के बीच झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, गांव जौला कलां में राधा स्वामी भवन के सामने जसवंत सिंह की मोटर के कमरे में कुछ मजदूर रहते हैं। कमेसर राय भी यहां रहकर मजदूरी करता था। उसका भांजा रामजी राय भी इसी इलाके में मजदूरी करता था।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

शराब पीने के दौरान पुरानी बात पर हुई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की रात कुछ लोग एकत्र होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कमेसर राय और रामजी राय के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी रामजी राय ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाकर कमेसर राय की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कमेसर राय की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी भांजे को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हंडेसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामजी राय को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस के अनुसार मृतक का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के हाईकमान का बहुत आभारी हूं। जालंधर की सेवा करना सौभाग्य की बात : चरणजीत सिंह चन्नी

जालंधर : लोक सभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को पंजाब की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया...
article-image
पंजाब , समाचार

20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : प्राचार्य हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने फाइनल में किया प्रवेश

संत बाबा भगत सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ व मोरांवाली सेमीफाइनल में पहुंचे गढ़शंकर । ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर दुआरा खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे 20वें राज्य स्तरीय...
article-image
पंजाब

16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने वाले ट्रक ड्राइवर को कनाडा से भारत लाने की तैयारी

टोरंटोः कनाडा के सस्केचेवान में 2018 की एक दुर्घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने के मामले में आठ साल की जेल की सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू अब...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल में शीतकालीन शिविर के दौरान शहीदी सप्ताह को समर्पित मुकाबले और नवोदय विद्यालय परीक्षा की तैयारी करवाई

गढ़शंकर, 28 दिसंबर:  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर के नेतृत्व में 24 दिसंबर से विंटर कैंप चल रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस कैंप के दौरान छात्रों को...
Translate »
error: Content is protected !!