रूस ने 600 ड्रोन और 48 मिसाइलों से किया बड़ा हमला : यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया भीषण हमला

by

रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण हमला किया. इस दौरान 600 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें  दागी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई. यह हमला करीब 12 घंटे तक चला और इसे युद्ध शुरू होने के बाद कीव पर हुए सबसे बड़े हमलों में गिना जा रहा है. यूक्रेन की सेना ने जानकारी दी कि रूस ने 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें लॉन्च कीं, जिनमें से 568 ड्रोन और 43 मिसाइलों को मार गिराया गया.

4 लोगों की मौत, 67 से ज्यादा लोग घायल
इसके बावजूद राजधानी और अन्य हिस्सों में भारी नुकसान हुआ. हमले में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 67 से ज्यादा लोग घायल हुए. मरने वालों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल होने की आशंका जताई गई है. हमले के चलते पड़ोसी देश पोलैंड को भी सतर्क रहना पड़ा. उसने अपने दक्षिण-पूर्वी शहरों के पास हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और वायु सेना के फाइटर जेट उतार दिए. हालांकि बाद में खतरा टलने के बाद स्थिति सामान्य हुई.

घर पूरी तरह से तबाह, गाड़ियां मलबे में दब गईं

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की  ने कहा कि यह हमला राजधानी समेत उत्तर, मध्य और दक्षिण के कई हिस्सों को निशाना बनाकर किया गया. शहर में 16 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई फैक्ट्रियां और घरों को नुकसान पहुंचा. कीव के उपनगरीय इलाकों में दर्जनों घर पूरी तरह तबाह हो गए जबकि कई गाड़ियां मलबे में दब गईं.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि रूस की ऊर्जा आय पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि इसी से युद्ध को वित्तीय ताकत मिल रही है. जेलेंस्की ने अमेरिका, यूरोप , G-7 और G-20 देशों से कड़ा रुख अपनाने की मांग की. हमले के दौरान लोग घंटों तक मेट्रो स्टेशनों में शरण लिए रहे और अपने मोबाइल फोन पर घटनाक्रम को देखते रहे. सुबह लगभग 9 बजकर 13 मिनट पर हवाई हमले का अलर्ट खत्म हुआ.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
article-image
पंजाब

बिश्नोई-बराड़ गैंग के गुर्गों को किया गिरफ्तार : पिस्तौल और कारतूस बरामद

चंडीगढ़  :  पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कैलिबर पिस्तौल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन- सत्ती

ऊना : 12 सितंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने...
article-image
पंजाब

रेल मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ का बजट किया जारी : रवनीत बिट्ट

राजपुरा से चंडीगढ़ रेलवे लाइन बनने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। यह करीब 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 202.99...
Translate »
error: Content is protected !!