रूसी तेल जे रहा रहे 7 जहाजों ने मारा यू-टर्न : चीन छोड़ भारत की ओर बढ़े

by

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है, जहां चीन के लिए रवाना रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकर ने अपना मार्ग बदलकर भारत की ओर बढ़ गया है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाला है और कई देशों को अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर किया है।

न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचेगा जहाज :  जहाज ट्रैकिंग से मिली जानकारी के अनुसार, ‘एक्वा टाइटन’ नामक अफ्रामैक्स टैंकर अब 21 मार्च को कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है. यह जहाज रूस के यूराल्स ग्रेड के कच्चे तेल को लेकर आया है, जिसे उसने जनवरी के आखिर में बाल्टिक सागर के एक पोर्ट से लोड किया था. शुरुआत में इसका गंतव्य चीन का रिझाओ बंदरगाह था, लेकिन मार्च के मध्य में दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री क्षेत्र में इसने अचानक अपनी दिशा बदल दी और भारत की ओर रुख कर लिया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे वैश्विक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, हाल ही में अमेरिका ने भारत को रूस से अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है. यह निर्णय ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की संभावनाओं के मद्देनजर लिया गया है, जो विश्व की करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है।

भारत ने एक सप्ताह में कितना रूसी कच्चा तेल खरीदा? इस रियायत के बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने तेजी से कदम उठाते हुए अतिरिक्त तेल खरीदना शुरू कर दिया है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने महज एक सप्ताह में करीब 3 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल खरीद लिया है. यह बढ़ी हुई खरीद मध्य-पूर्व से घटती आपूर्ति की भरपाई करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऊर्जा विश्लेषण से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में कम से कम सात रूसी टैंकरों ने अपनी दिशा बदलकर चीन की बजाय भारत का रुख किया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि भारत अब रूसी तेल का एक प्रमुख खरीदार बनता जा रहा है और देश की रिफाइनरियां इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं।

इसी बीच एक और टैंकर, जो कजाखिस्तान के सीपीसी ब्लेंड कच्चे तेल को ले जा रहा है उसने भी अपना गंतव्य बदलकर भारत कर लिया है. ‘ज़ूज़ू एन’ नाम का यह स्वेजमैक्स पोत 25 मार्च तक गुजरात के सिक्का बंदरगाह पहुंचने की संभावना है. यह जहाज पहले रूस के काला सागर क्षेत्र से चीन की ओर जा रहा था, लेकिन बाद में इसने भी दिशा बदल दी।

सात जहाज आ रहे भारत : वोर्टेक्सा लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम सात टैंकर रूसी तेल ले जा रहे थेय उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान चीन की बजाय भारत की ओर रुख किया. वर्तमान में भारत की सभी प्रमुख रिफाइनरियां इस कच्चे तेल की खेपों के लिए सक्रिय हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून में जिला परिषद के छह नामांकन दर्ज हुए, पंचायत समिति के 19 उम्मीदवारों ने दर्ज किए नामांकन, 170 आवेदकों ने पंचायत प्रतिनिधियों ने भरे पर्चे

पट्टा मेहलोग, 8 मई (तारा): विकास खंड पट्टा में पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर पट्टा मेहलोग कुलदीप सिंह से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार,...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में कोर्स के नतीजे की प्राप्ति विषय पर वर्कशाप लगाई

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के अंदरुनी गुणवत्ता निश्चितता सैल (आई.क्यू.ए.सी.) द्वारा ‘कोर्स के नतीजे की प्राप्ति’ कोर्स आउटकम अटेनमैंट विषय पर वर्कशाप लगाई गई। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर से बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिख एजुकेशनल काउंसिल की प्रबंधन समिति द्वारा संचालित तीन संस्थाओं — श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर, संत बाबा हरि सिंह खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, माहिलपुर तथा संत बाबा हरि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान

एएम नाथ। चम्बा : संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपायुक्त मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!