रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट” के लिए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने “दिया 6,46,000 रुपए का सहयोग

by

होशियारपुर, 28 मार्चः रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर की ओऱ से नवंबर 2023 से स्पेशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट ” के तहत पांच टक शॉप्स खोली गई हैं। इस प्रोजेक्ट की सफलता को ध्यान में रखते हुए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर ने “रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट” के अंतर्गत तीन और कैंटीन खोलने हेतु 6,46,000/- रुपए का चेक डिप्टी कमिश्नर-कम अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन को भेंट किया। इस राशि से तीन नई कैंटीन खोली जाएंगी, जिनमें से एक स्ट्रीट फूड कैंटीन पुरानी कचहरियों के पास और दो अन्य जिले के सरकारी स्कूलों में स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में विशेष बच्चों के अलावा डिफ एंड डंब और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को नियुक्त किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस सहयोग के लिए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर गुरमीत सिंह और कोका-कोला कंपनी की प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इसी प्रोजैक्ट के अंतर्गत पहले से ही पांच टक शॉप्स रैड क्रॉस ऑफिस, सरकारी आईटीआई कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब विश्वविद्यालय और एचआईएडीएस(हियाड) संस्थान में चल रही हैं। इन शॉप्स में 11 विशेष बच्चे काम कर रहे हैं, जो प्रतिदिन लगभग 6000 लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे पहले भी, कोका-कोला की ओर से रेड क्रॉस द्वारा खोली गई टक शॉप्स के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का विशेष बच्चा है, तो वह रोजगार के लिए रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर से संपर्क कर सकता है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
article-image
पंजाब

डीसी सस्पेंड : भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिलने के बाद पंजाब सरकार ने डीसी राजेश त्रिपाठी को किया निलंबित

पंजाब सरकार ने सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब के उपायुक्त (डीसी) को निलंबित कर दिया। राजेश त्रिपाठी आईएएस को 2024 में श्री मुक्तसर साहिब का डीसी नियुक्त किया गया। श्री मुक्तसर साहिब के डीसी...
article-image
पंजाब

अगर आप उम्मीदवार उनसे वोट मांगने आएं तो उनसे उनके वादों के बारे में ज़रूर पूछें :

राजा वड़िंग ने नहित में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया, पार्टी उम्मीदवार लिए मांगे वोट लुधियाना, 3 नवंबर: पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए वार्ड...
article-image
पंजाब

अरुणाचल की छात्रा ने मांगा इंसाफ : पंजाब रोडवेज की बस से अपमानित कर उतारा

चंडीगढ़ :  अरुणाचल प्रदेश की एक लॉ (कानून) छात्रा को पंजाब रोडवेज की बस में नस्लीय भेदभाव, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि बस के चालक ने...
Translate »
error: Content is protected !!