रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन : एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को किया रवाना

by

मंडी, 19 अक्तूबर। क्षय रोगियों की सहायता के लिए चल रही निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी ने 250 क्षय रोगियों को गोद लिया। रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम भेजी गई। एडीसी मंडी एवं रैडक्रॉस की उपाध्यक्ष निवेदिता नेगी ने राशन किटों की गाड़ियों को विपाशा सदन में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
निवेदिता नेगी ने इस अवसर पर बताया कि केन्द्र सरकार के टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षय रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र योजना योजना शुरू की है। इसी के अर्न्तगत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मंडी 250 क्षय रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटों क्षय रोगियों को भेजी गई। उन्होंने बताया कि क्षय रोग से ग्रस्त रोगियों को विशेष पोषण की आवश्यकता रहती है। इसलिए इन 250 क्षय रोगियों को निशुल्क दवाओं के साथ राशन किट उपलब्ध करवाई गईं। पहले भी रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए मंडी शहर के 15 रोगियों को छह महीने का राशन दिया गया था। उन्होंने बताया इस समय जिला में क्षय रोग के 1250 रोगी हैं। इनमें से 350 रोगियों को राशन की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने जिला वासियों से निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षय रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है।
निक्षय मित्र योजना क्या है
निक्षय मित्र केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित व्यक्ति को पोषण और आजीविका के स्तर पर मदद करने के लिए गोद लिया जाता है। गोद कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान या निजी संस्था ले सकती है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी ओपी भाटिया तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग पर आरोप लगाया : प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा -जगत सिंह नेगी

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।  उन्होंने आयोग पर प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाती हैं खेलें : नरेश ठाकुर

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने किया बॉक्सरों का उत्साहवर्द्धन एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 26 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
Translate »
error: Content is protected !!