रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का परिणाम घोषित : टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी

by

धर्मशाला 2 सितम्बर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 का रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला गया। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी शर्मा ने बताया कि पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रा में टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी मिलेगी। इसी प्रकार टिकट नंबर 002478 विजेता को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी तथा टिकट नंबर 046162 को तृतीय पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर मिलेगा। टिकट नंबर 087199 को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन, टिकट नंबर 068404 के विजेता को पंचम पुरस्कार में माइक्रोवेव ओवन मिलेगा। उन्होंने बताया कि टिकट नंबर 007800 और टिकट नंबर 016016 के विजेताओं को छठे पुरस्कार में इंडक्शन चूल्हा प्रति विजेता, टिकट नंबर 031347 तथा टिकट नंबर 068071 को सप्तम पुरस्कार में सिलाई मशीन प्रति विजेता मिलेगी। उन्होंने बताया कि टिकट नंबर 011514 व टिकट नंबर 017642 को सांत्वना पुरस्कार में नकद 2500 प्रति विजेता को दिया जाएगा। सचिव ने सभी लक्की ड्रा विजेताओ से अनुरोध किया है कि मूल टिकट को एक माह के भीतर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय धर्मशाला में जमा करवा दे, जिससे तय समय सीमा में पुरस्कार वितरित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।...
हिमाचल प्रदेश

सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार गहरी खाई में गिरी : दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

घुमारवीं : गांव टिक्कर (सोई) में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई रेफर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी कामगारों को बिना पंजीकरण सेवाओं या ठेका श्रम में नहीं लगाने के आदेश -ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

पहचान और पूर्ववृत्त  सत्यापन के लिए पुलिस थाना में करवाना होगा पंजीकरण एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत ज़िला में सभी ठेकेदारों व व्यापारियों एवं...
Translate »
error: Content is protected !!