रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलटा : चालक घायल, इलाज के लिए पीजीआई भेजा

by

गढ़शंकर, 12 जुलाई: बीती रात गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब रोड पर रोडमजारा गांव के पास रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलट गया जिसके कारण ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार रेत से भरा ट्रक चालक गुरजंट सिंह उर्फ जंटी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बस्ती हरिपुरा जिला संगरुर, कहनपुर खूही से संगरुर को जा रहा था लेकिन जब वह रोडमजारा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने लगा तो पलटी खाते हुए पेड़ से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई रशपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों व लोगों की सहायता और तीन घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुफत काूननी सलाह मशविरा लेने के लिए उपमंडल या होशियारपुर कार्यालय में संपर्क करे : सीजेएम जोशी

गढ़शंकर: कानूनी सेवाए अथारिटी होशियारपुर के चैयरमेन कम जिला सैशन न्यायधीश के अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर एडवोकेट पवन कुमार, मलकियत सिंह सीकरी व पीएलवी नरिंद्र कुमार पम्मा दुारा जूम एप के मध्याम से...
article-image
पंजाब

पंजाब की स्थिति भयावह होती जा रही : राजा वड़िंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अमृतसर में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

उत्तरी भारत के मशहूर होशियारपु के दशहरे पर नहीं लगाने देंगे जजिया टैक्स : तलवाड़

सरकार ने दशहरा मनाने के लिए मांगा ₹25000 रोजाना होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : उत्तरी भारत के कुल्लू दशहरे के बाद सबसे बड़ा दशहरा होशियारपुर में मनाया जाता है और इस दशहरे में लाखों लोगों की...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके समागम – विद्यार्थियों को ट्रॉफियों और स्टेशनरी देकर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 30 मार्च: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार व बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक परिणाम मौके मेगा पीटीएम के रूप में समागम...
Translate »
error: Content is protected !!