रेल हादसे में 3 बच्चों की मौत का मामला : सांसद मनीष तिवारी ने लिखा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र

by

गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग
गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने श्री कीरतपुर साहिब के निकट लोहंड पुल पर एक दर्दनाक रेल हादसे में 3 बच्चों की दुखद मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किए जाने और पीड़ित को परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि वह आपका ध्यान दर्दनाक हादसे की ओर खींचना चाहते हैं, जिसमें 3 मासूम बच्चों, 7 साल के मोहिंदर, 8 साल के विक्की और 11 साल के रोहित की श्री कीरतपुर साहिब में एक यात्री गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा 27 नवंबर को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।
सांसद तिवारी ने कहा कि वह बच्चों की मौत के गम में डूबे उनके परिवारों से मिले हैं। इस दर्दनाक हादसे ने परिवारों और श्री कीरतपुर साहिब के लोगों को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवार बहुत गरीब हैं और झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। जिनमें रेलवे लाइन पर सुरक्षा प्रबंध ना होने को लेकर भारी गुस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद एक सवाल यह भी उठता है कि क्यों दिन-दिहाड़े सुबह 11.30 बजे ट्रेन चालक रेलवे लाइन पर बच्चों को नहीं देख सका। यहां तक कि ट्रेन की रफ्तार भी धीमी नहीं हुई, बावजूद इसके कि रेलवे स्टेशन सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर था। यह सीधे तौर पर लापरवाही का मामला है, जिसके चलते 3 मासूम बच्चों की जान चली गई।
जिस पर सांसद तिवारी ने रेल मंत्री से घटना को लेकर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किए जाने और इस दर्दनाक हादसे में मृत बच्चों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड…भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस अमले की शामत

लुधियाना :  पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर शिकंजा कसते हुए  लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड दिया गया हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा।...
article-image
पंजाब

25 लाख 50 हजार की धोखाखड़ी : शादी कर विदेश ले जाने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को भी विदेश ले जाने के नाम पर साढ़े 25 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांचके खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चोहड़ा की लडक़ी से शादी कर विदेश ले जाने के लिए दोनों परिवारों का आधा खर्च करने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को विदेश ले जाने के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!