रैली की तैयारियों में पूरे दिनपदाधिकारियों के साथ पड्डल में डटे रहे जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मण्डी :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारी में पूरे दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में डटे रहे। रैली में मंच से लेकर मैदान तक की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में  होने वाली दोनों रैलियां ऐतिहासिक होंगी, इसमें प्रदेश भर से लोग जुटेंगे। रैली स्थल तक पहुँचने में किसी को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई है। रैली ग्राउण्ड तक पहुंचने से लेकर सभी को निर्धारित गेट से उनके स्थान तक पहुँचने में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से रैली में भारी से भारी संख्या में पहुँचने कर  अपील की। इस मौक़े पाए उनके साथ संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष गोबिंद ठाकुर, प्रदेश महासचिव बिहारी लाल शर्मा, निहाल चंद शर्मा, पायल वैद्य, राकेश वालिया आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से ली जानी चाहिए प्रेरणा : उपायुक्त

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमनए एम नाथ। चंबा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 तक बंद रहेगा हमीरपुर-अणु मुख्य मार्ग

हमीरपुर 16 दिसंबर। जिला मुख्यालय से अणु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही 17 से 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छवि चमकाने के लिए दो लोगों की भर्ती पर बोले जयराम ठाकुर — जनहितैषी योजनाओं के बजाय छवि चमकाने में सरकार खर्च करेगी पैसे

हिमकेयर से इलाज, सहारा का आसरा छीनकर, परीक्षा फ़ीस दुगुनी करके नहीं चमकेगी छवि एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!