रोगी कल्याण समिति को आर्थिक तौर पर करें सशक्त : केवल पठानिया*

by
रोगी कल्याण समिति के तहत वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपए खर्च किए जायेंगे
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया
एएम नाथ। शाहपुर :  नागरिक अस्पताल शाहपुर में आज स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपमुख्य सचेतक द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोगी कल्याण समिति से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
रोगी कल्याण समिति के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपए की धनराशि व्यय करने का बजट अनुमोदित किया गया। जबकि विभिन्न संसाधनों से रोगी कल्याण समिति को 34,00,500 रुपए की आय होने की संभावना है। जबकि 5,14,019 रुपए पिछले वर्ष के हैं।
रोगी कल्याण समिति के खाते में वर्ष 2024-25 में 27,76,103 रुपए की धनराशि थी जिसमें 18,93,917रुपए विभिन्न संसाधनों से अर्जित हुए थे तथा 8,82,186 रुपए पिछले वर्ष के हैं और इस वर्ष 22,62,084 रुपए विभिन्न कार्यों पर व्यय किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मचारियों के काम करने के समय में बढ़ोतरी की जाए एवं उनका मानदेय बढ़ाया जाए। बैठक में यह भी सहमति बनी कि हॉस्पिटल परिसर में एक दवाइयों की दुकान खोली जाए जिसका संचालन रोगी कल्याण समिति के माध्यम से हो।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि हॉस्पिटल में बढ़ते हुए काम के मद्देनजर यहां पर दो पद डांटा एंट्री ऑपरेटर के भी सृजित किए जाएं ताकि हॉस्पिटल के विभिन्न कार्य सुगमता से हो सकें।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि रोगी कल्याण समिति को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त किया जाए ताकि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। मरीजों को अच्छी सुविधा देना ही हमारा उद्देश्य है।
गत दो वर्षों के दौरान नागरिक हॉस्पिटल शाहपुर में 2,67,467 मरीजों ने पंजीकरण करवाया जबकि 15029 लोगों ने दांत से संबंधित अपना इलाज करवाया । 3892 माइनर सर्जरी की गई तथा 341 डिलीवरी करवाई गई । इन दो वर्षों में 14742एक्सरे किए तथा लैब के माध्यम से 4,08,484 विभिन्न परीक्षण किए गए।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
बीएमओ डॉ.कविता ठाकुर ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया एवं आभार जताया। उन्होंने हॉस्पिटल में संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यों बारे उपमुख्य सचेतक एवं आरकेएस के सदस्यों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत अनिल शर्मा, लोक निर्माण विपुल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीडीओ अनिल, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, एसएमओ डॉ.अजय वर्मा, सचिव नगर पंचायत प्रदीप दीक्षित, उपाध्यक्ष नप शाहपुर विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, मनीष पटियाल तथा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव : किफायती दरों पर मिलेंगी क्रूज़, स्पीड बोट, जेट स्की और शिकारा राइड….. डीसी राहुल कुमार ने दिए निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 19 नवंबर : उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव – 2025’ को अधिक आकर्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें...
Translate »
error: Content is protected !!